सैफ पर हमला करने के आरोपी की पैरवी करने को लेकर कोर्ट में आपस में भिड़े 2 वकील
ऐक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शख्स को रविवार को बांद्रा (मुंबई) की एक अदालत में पेश किए जाने के बाद उसकी पैरवी करने के लिए 2 वकील आपस में भिड़ गए। बकौल रिपोर्ट, मामले की सुनवाई कर रहे मजिस्ट्रेट ने बीच-बचाव किया और दोनों वकीलों को मिलकर पैरवी करने का सुझाव दिया।