सैफ पर हमले से पहले बहन करिश्मा कपूर के साथ 'गर्ल्स नाइट आउट' पार्टी में गई थीं करीना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार तड़के अभिनेता सैफ अली खान पर हमले से पहले उनकी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर बहन करिश्मा कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर व उनकी बहन रिया कपूर के साथ 'गर्ल्स नाइट आउट' पार्टी में शामिल हुई थीं। करिश्मा ने पार्टी की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा, "'गर्ल्स नाइट इन'।"