सेबों पर लाल रंग से कलर कर रहे शख्स का वीडियो हुआ वायरल, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक शख्स फीके रंग के सेबों पर ब्रश से लाल रंग चढ़ाता दिख रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब 20,000 लोग देख चुके हैं। प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने 'ज़हर से भी ज़्यादा घातक' कहा जबकि एक अन्य ने कहा, "हद है...स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है।"