सेबी की कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी की कई कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट
सेबी द्वारा अनिल अंबानी को प्रतिभूति बाज़ार से 5 साल के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बाद उनकी अगुआई वाली कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को कारोबार के दौरान भारी गिरावट आई। इस दौरान रिलायंस इंफ्रा के शेयर करीब 17%, रिलायंस पावर के शेयर करीब 5% और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के शेयर भी करीब 5% तक गिर गए।