सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी ने बताया नीलेश शाह के साथ हुए दोस्ताना टकराव का किस्सा
सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के मुताबिक, जब वह आसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ की सीईओ और नीलेश शाह, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के सीआईओ थे तब उनका दोस्ताना टकराव हुआ था। बकौल माधबी, उन्होंने ग्रुप की म्यूचुअल फंड स्कीमें आक्रामक होकर न बेचने पर कहा था कि योजनाएं अच्छी होनी चाहिए और पहले नीलेश को बेहतर प्रदर्शन के लिए कहा जाए।