सेबी के पास पड़े हैं सहारा के ₹20,000 करोड़, इन पैसों का कोई दावेदार नहीं: रिपोर्ट
न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सहारा समूह ने करीब ₹25,000 करोड़ बाज़ार नियामक सेबी के पास जमा कराए थे जिसमें से ₹5,000 करोड़ एक अलग अकाउंट में जमा कराए गए थे। बकौल रिपोर्ट, सेबी के खाते में सहारा समूह के ₹20,000 करोड़ पड़े हुए हैं और इन पैसों का कोई भी दावेदार नहीं है।