सेबी चीफ ने ICICI बैंक से लिया ₹16.8 करोड़ का वेतन जो सेबी के वेतन का 5 गुना है: कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि सेबी चीफ माधबी पुरी बुच ने 2017-2024 तक आईसीआईसीआई बैंक और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल से ₹16.8 करोड़ की सैलरी ली। बकौल खेड़ा, 2017-2021 तक सेबी की पूर्णकालिक सदस्य रहीं बुच मार्च 2022 में सेबी चीफ बनीं और उन्हें आईसीआईसीआई बैंक से मिली सैलरी सेबी से मिली सैलरी (₹3.30 करोड़) का 5 गुना है।