सेबी चीफ माधबी बुच के खिलाफ आरोपों की जांच करेगा संसदीय पैनल: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, संसदीय लोक लेखा समिति (पीएसी) ने सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने का फैसला किया है। पीएसी की ओर से इस माह के अंत में बुच को तलब करने की संभावना है और वह जल्द ही समन जारी कर सकती है। 10 सितंबर को पीएसी की बैठक होने वाली है।