सेबी ने 221 संस्थाओं पर लगाया बैन; 7 साल तक शेयर बाज़ार या ट्रेडिंग में नहीं कर सकेंगी एंट्री
सेबी ने ₹144 करोड़ के 'पंप-ऐंड-डंप ऑपरेशन' यानी प्रतिभूति धोखाधड़ी मामले में 221 संस्थाओं पर 7 साल तक के लिए बैन लगा दिया है। इन कंपनियों को अब 7 साल तक न तो शेयर बाज़ार में एंट्री और न ही ट्रेडिंग की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही व्यक्तिगत निवेशक हनीफ शेख पर ₹10 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया है।