सेबी ने दी नई सुविधा, अब अपने म्यूचुअल फंड फोलियो को लॉक कर सकेंगे निवेशक
म्यूचुअल फंड निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेबी ने 'स्वैच्छिक डेबिट-फ्रीज़' सुविधा शुरू करने का एलान किया है। इसके तहत निवेशक अपने म्यूचुअल फंड फोलियो को लॉक कर सकेंगे जिससे लॉक अवधि में उससे यूनिट डेबिट नहीं हो पाएंगी। यह सुविधा 30-अप्रैल से 'MF सेंट्रल' प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी और केवल उन्हीं निवेशकों को मिलेगी जिनका केवाईसी अपडेटेड है।