सेबी ने नियम उल्लंघन के लिए एडलवाइस और CEO राधिका पर लगाया ₹16 लाख का जुर्माना
सेबी ने म्यूचुअल फंड नियमों का उल्लंघन करने के लिए एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट पर ₹8 लाख और इसकी सीईओ राधिका गुप्ता व फंड मैनेजर त्रिदीप भट्टाचार्य पर ₹4-4 लाख का जुर्माना लगाया है। नियामक ने पाया कि एडलवाइस फोकस्ड इक्विटी फंड ने अधिकतम 30 शेयरों में निवेश करने के प्रावधान का उल्लंघन किया है।