सेबी ने निवेश सलाहकारों और रिसर्च एनालिस्ट्स को एक साल तक एडवांस फीस लेने की दी मंज़ूरी
बाज़ार नियामक सेबी ने सोमवार को निवेश सलाहकारों (आईए) और रिसर्च एनालिस्ट्स (आरए) को एक साल तक एडवांस फीस लेने की मंजूरी दे दी। फिलहाल मौजूदा नियमों के तहत निवेश सलाहकार ग्राहक की सहमति होने पर 2 तिमाहियों तक के लिए एडवांस फीस ले सकते हैं जबकि शोध विश्लेषकों के लिए यह अवधि केवल 1 तिमाही ही है।