सेबी ने निवेशकों को किया अलर्ट, कहा- नॉन लिस्टेड कंपनियों में न करें लेन-देन
सेबी ने सोमवार को निवेशकों को अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक प्लैटफॉर्म्स और वेबसाइट्स पर नॉन-लिस्टेड कंपनियों की सिक्योरिटीज़ में लेन-देन करने को लेकर अलर्ट किया। सेबी ने कहा कि ऐसे इलेक्ट्रॉनिक प्लैटफॉर्म पर लोग कोई लेन-देन न करें या उस पर कोई संवेदनशील पर्सनल डिटेल शेयर न करें क्योंकि ये ऑथराइज़्ड नहीं हैं और न ही सेबी द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।