सेबी ने मोबिक्विक व वारी एनर्जीज़ के IPO को दी मंज़ूरी
सेबी ने मोबिक्विक व वारी एनर्जीज़ के आईपीओ को मंज़ूरी दे दी है। सेबी ने दोनों कंपनियों को 19 सितंबर को ऑब्ज़र्वेशन लेटर जारी किया था जिसका मतलब है कि कंपनियों को एक साल के भीतर अपना आईपीओ लॉन्च करना होगा। मोबिक्विक केवल नए शेयर जारी करेगी जबकि वारी एनर्जीज़ नए शेयर जारी कर व ओएफस के ज़रिए फंड जुटाएगी।