सेबी ने सुरक्षा डायग्नोस्टिक के आईपीओ को दी मंज़ूरी
सेबी ने सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के आईपीओ को मंज़ूरी दे दी है। सुरक्षा डायग्नोस्टिक द्वारा दाखिल किए गए ड्राफ्ट के अनुसार, पैसे जुटाने के लिए कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी और 1.92 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए की जाएगी। कंपनी ने जुलाई में ड्राफ्ट दाखिल किए थे और सेबी ने 30 सितंबर को ऑब्ज़र्वेशन लेटर जारी किया।