सेबी ने स्विगी, हुंडई मोटर और विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को दी मंज़ूरी
बाज़ार नियामक सेबी ने स्विगी, हुंडई मोटर इंडिया और विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को मंज़ूरी दे दी है। हुंडई की इस आईपीओ के ज़रिए ₹25,000 करोड़ जुटाने की योजना है जो भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। वहीं, स्विगी ने आईपीओ से ₹10,000 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है।