सीबीआई दिखाए कि वह पिंजरे में बंद तोता नहीं है: केजरीवाल को ज़मानत देते हुए एससी जज
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयान ने शराब नीति मामले में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत देते हुए कहा, "सीबीआई को दिखाना चाहिए कि वह पिंजरे में बंद तोता नहीं है।" जस्टिस भुयान ने कहा, "ईडी मामले में रिहाई के तुरंत बाद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की सीबीआई की जल्दबाज़ी समझ से परे है।"