सीबीआई ने NEET-UG पेपर लीक मामले में झारखंड के स्कूल के प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

एनईईटी-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने हज़ारीबाग (झारखंड) के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल व परीक्षा के ज़िला समन्वयक एहसान उल हक और स्कूल के वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज़ आलम को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं को इसी स्कूल से पेपर लीक किए जाने का शक है। अधिकारियों ने कहा कि वे ज़िले के पांच अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Load More