सीबीआई ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय और राधिका रॉय के खिलाफ 7 साल बाद जांच की बंद
सीबीआई ने 'एनडीटीवी' के फाउंडर प्रणय रॉय और राधिका रॉय के खिलाफ जांच शुरू करने के 7 साल बाद मंगलवार को मामला बंद कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, सीबीआई को दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले। दरअसल, प्रणय, राधिका और 'एनडीटीवी' के तत्कालीन प्रमोटर्स पर ऋण के निपटान में आईसीआईसीआई बैंक को ₹48 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप था।