सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में एनबीसीसी के डीजीएम वरुण पोपली को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी के उप-महाप्रबंधक (डीजीएम) वरुण पोपली को एक ठेकेदार से ₹5 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लद्दाख में तैनात आरोपी डीजीएम ने ठेकेदार से ₹11 लाख की मांग की थी और दिल्ली में ₹5 लाख के आंशिक भुगतान करने को लेकर सहमति बनी थी।

Load More