सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामलों में दिल्ली पुलिस के एसआई समेत 3 को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने रिश्वत लेने के दो अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस के एसआई समेत 3 पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हौज खास थाने में तैनात एसआई युद्धवीर सिंह यादव को कथित तौर पर ₹2.5 लाख की रिश्वत लेते और पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुधाकर और राजकुमार को ₹10,000 लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।