सीबीआई पर हमला आपकी सरकार में और जंगलराज किसी और का?: पीएम से तेजस्वी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नवादा (बिहार) में सीबीआई टीम पर हुए हमले का वीडियो सोमवार को X पर शेयर कर लिखा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी आपके सानिध्य में बिहार में व्याप्त जंगलराज का नज़ारा देखिए।" उन्होंने आगे लिखा, "पेपर लीक आपकी सरकार में, सीबीआई पर हमला आपकी सरकार में और जंगलराज किसी और का?"