सीबीआई रविवार तक दोषी को फांसी पर लटकाना सुनिश्चित करे: डॉक्टर के रेप-हत्या केस पर ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (कोलकाता) में 31-वर्षीय महिला डॉक्टर के रेप और हत्या केस को लेकर कहा है, "सीबीआई 18 अगस्त (रविवार) तक दोषी को फांसी पर लटकाना सुनिश्चित करे और जांच पूरी करे।" उन्होंने आगे कहा, "कोलकाता पुलिस ने इस मामले में 90% जांच पूरी कर ली है।"