सीबीएसई ने किया 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। जनवरी महीने में अवकाश रखने वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक कराई जाएंगी।

Load More