सेब खा रही महिला के ऊपर छत से गिरी पानी की टंकी, बाल-बाल बचने का वीडियो हुआ वायरल
सड़क पर चलते हुए सेब खा रही एक महिला के ऊपर छत से पानी की टंकी गिरने का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो में टंकी गिरने के बाद महिला उससे अपना सिर निकालती दिखी। एक यूज़र ने मज़ाक में कमेंट किया, "सेब आपको डॉक्टर से दूर रखता है।"