साबित करें कि चुनाव आयोग गलत कर रहा: बिहार मतदाता सूची संशोधन विवाद पर SC
बिहार में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा, "साबित करें कि चुनाव आयोग सही नहीं कर रहा।" याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में कहा कि बिहार में लगभग 7.5 करोड़ मतदाता हैं लेकिन इस प्रक्रिया के ज़रिए बड़े पैमाने पर लोगों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है।