'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस शासन में 10 बार SIR हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर 13 करोड़ वोट SIR से कटते तो लोग सड़कों पर होते। पात्रा ने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू के समय देश में पहली वोट चोरी हुई थी और सरदार पटेल का वोट चोरी कर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे।