सिब्बल ने पूछा- क्या मैं आपको नरेंद्र भाई जी कह सकता हूं; पीएम मोदी का रिऐक्शन हुआ वायरल
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने शनिवार को ज़िला न्यायपालिका के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा, "क्या मैं आपको नरेंद्र भाई जी कह सकता हूं?" यह सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुराने लगे और इस वाकये का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। सिब्बल ने निचली अदालतों से अक्सर आरोपियों को ज़मानत न मिलने पर चिंता भी जताई।