कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को मंगलवार को गुजरात के साबरमती आश्रम में बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 79-वर्षीय चिदंबरम एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे और तभी वह गर्मी के कारण बेहोश हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पार्टी कार्यकर्ता उन्हें एक वाहन में ले जाते दिख रहे हैं।