सुबह 5 बजे ईमेल भेजकर जनरल मोटर्स ने छीनी कर्मचारी की 38 साल की नौकरी

जनरल मोटर्स में 38 साल से कार्यरत अमेरिका निवासी एडम बर्नार्ड ने लिंक्डइन पोस्ट में बताया है कि उन्हें कंपनी ने सुबह 5:07 बजे ईमेल भेजकर नौकरी से निकाल दिया। बकौल बर्नार्ड, उन्हें पता चला कि कंपनी ने दुनियाभर में 1,000 कर्मचारियों को निकाला। उन्होंने लिखा, "मैं आगे क्या करूं?" उन्होंने नई नौकरी ढूंढने में लोगों से मदद मांगी है।

Load More