सुभाष घई ने सुदर्शन पटनायक का अपने सैंड पोट्रेट के लिए किया शुक्रिया; उन्होंने कहा- AI जेनरेटेड है
फिल्ममेकर सुभाष घई ने शुक्रवार को X पर अपने सैंड पोट्रेट की तस्वीर शेयर कर 'शुक्रिया' कहते हुए दावा किया कि इसे ओडिशा के पद्म श्री पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक ने बनाया है। सैंड आर्टिस्ट पटनायक ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "मैं सम्मानपूर्वक कहना चाहूंगा कि यह AI जेनरेटेड लग रही है...शायद कोई गलतफहमी या गलत जानकारी हो सकती है।"