सुभाष चंद्रा के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, ₹1322 करोड़ के लोन घोटाले का है आरोप
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और तीन अन्य के खिलाफ सीबीआई ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से जुड़े ₹1,322-करोड़ के कथित धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। गौरतलब है, यह कार्रवाई एनसीएलटी की विशेष पीठ द्वारा उनके दिवाला प्रक्रिया से संबंधित पुनर्भुगतान योजना पर रोक लगाने और संपत्तियों को हस्तांतरित करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद हुई है।