सुभाष प्रसाद गुप्ता बने सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में भारत के उच्चायुक्त
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में सूरीनाम में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत सुभाष प्रसाद गुप्ता को सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। गुप्ता 2006 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। गुप्ता को जुलाई में सूरीनाम में भारत का राजदूत बनाया गया था।