सुभासपा विधायक बेदी राम ने परीक्षा के पेपर से जुड़े अपने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
जखनियां (यूपी) से सुभासपा विधायक बेदी राम ने अपने उस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वह परीक्षा के पेपर और लेनदेन की बात करते दिख रहे हैं। उन्होंने 'भास्कर' से कहा, "विपक्षी पार्टियां मेरे पीछे पड़ी हैं...यह वीडियो एडिटेड है...मैं एफआईआर करूंगा। हमारे नेता (ओपी राजभर) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच करवाने को कहा है।"