संभल में 'जामा मस्जिद के पास आओ' व 'सामान लेकर आ, सामान' बोलते दंगाई का ऑडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा में शामिल दंगाई का एक कथित ऑडियो क्लिप ऑनलाइन सामने आया है। इस क्लिप में दंगाई को 'जामा मस्जिद के पास आओ' और 'सामान लेकर आ, सामान' बोलते हुए सुना जा सकता है। वहीं एक व्यक्ति बोल रहा है, "चलो इन्हें सबक सिखाते हैं।"