संभल में 46 वर्ष बाद खुले शिव मंदिर में भक्तों ने हनुमान चालीसा का किया पाठ
संभल (उत्तर प्रदेश) में 46 साल बाद खोले गए शिव मंदिर में मंगलवार को भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। दरअसल, ज़िले में मुस्लिम बहुल इलाके में 46 वर्ष से बंद पड़े शिव मंदिर को 14 दिसंबर को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान प्रशासन ने खुलवाया था जिसके बाद यहां पूजा-पाठ शुरू की गई।