पंजाब से बिहार जा रही बस यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, 20 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक स्लीपर बस पलट गई। यह बस पंजाब के पटियाला से बिहार के दरभंगा जा रही थी और बस में करीब 150 यात्री सवार थे। हादसे में 20 से ज़्यादा लोग घायल हुए। एक यात्री के अनुसार ड्राइवर को झपकी आ गई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।