संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में डाली गई नींव
उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया और एएसपी श्रीशचंद्र व कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने चौकी की नींव रखी जिसके बाद खुदाई शुरू की गई। बकौल रिपोर्ट्स, इस चौकी का नाम 'सत्यव्रत' रखा जाएगा।