संभल में हुई हिंसा का नया वीडियो आया सामने, छत से पुलिस पर पत्थर फेंकती दिखी महिला
संभल (उत्तर प्रदेश) में हुई हिंसा से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला छत से पुलिस पर पथराव करती हुई दिख रही है। वीडियो शाही जामा मस्जिद के पास हिन्दू खेड़ा इलाके का है और घटना के बाद से यहां के कई घरों पर ताला लटका हुआ है। पुलिस पत्थरबाज़ महिला की तलाश में जुटी है।