संभल हिंसा के कुछ आरोपियों ने आंसू गैस से बचने के लिए आंखों पर लगा रखा था हरे रंग का लोशन
संभल (उत्तर प्रदेश) में रविवार को हुई हिंसा में पकड़े गए आरोपियों में से 3 आरोपियों की आंखों के ऊपर व नीचे हरे रंग का लोशन लगा हुआ पाया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह लोशन उन्होंने आंसू गैस से बचने के लिए लगाया था, इस लोशन से आंसू गैस का असर कम होता है।