संभल हिंसा की साज़िश के आरोपी ज़फर अली को 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
संभल (यूपी) हिंसा मामले में कई घंटे की पूछताछ के बाद शाही जामा मस्जिद कमिटी के सदर एडवोकेट ज़फर अली को रविवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चंदौसी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ज़फर को 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। वहीं, कोर्ट के आदेश के बाद ज़फर को मुरादाबाद जेल भेजा गया है।