संभल हिंसा में अब तक 33 लोग जेल भेजे गए और 400 हुए हैं चिह्नित: DM
संभल (यूपी) में हुई हिंसा को लेकर ज़िलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कहा है कि पुलिस अब तक 33 लोगों को जेल भेज चुकी है और 400 लोगों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने लोगों से 10 दिसंबर तक ज़िले में जाने से बचने का आग्रह किया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनी है।