संभल हिंसा मामले में HC ने सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क को दी राहत, UP सरकार से मांगा जवाब
इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) हाईकोर्ट ने संभल हिंसा मामले में सपा सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क को बड़ी राहत दे दी है। हाईकोर्ट ने बर्क के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है और उत्तर प्रदेश सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।