संभल हिंसा मामले में अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द कराने HC पहुंचे SP सांसद ज़ियाउर्रहमान
संभल (उत्तर प्रदेश) से सपा सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क ने संभल हिंसा में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सांसद के खिलाफ संभल में हिंसा के लिए लोगों को उकसाने का मामला दर्ज है। बर्क ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की भी मांग की है।