संभव हो तो इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करें: LPG पर अफरातफरी के बीच सरकार
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी सिलिंडर को लेकर मची अफरातफरी के बीच सलाह दी है कि लोग अफवाहों से बचें और पैनिक बुकिंग न करें। सरकार ने कहा, "जहां पर संभव है तो पीएनजी कनेक्शन या इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करें। एलपीजी को किफायती तौर पर इस्तेमाल करें, जहां भी संभव हो ईंधन बचाएं।"