सीमा पार से रची जा रही साज़िशें हमारे बच्चों की जान ले रही हैं: J&K के उप-मुख्यमंत्री
जम्मू-कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा है कि सीमा पार से रची जा रही साज़िशों के कारण हमारे बच्चों की जान जा रही है। उन्होंने कहा, "केंद्र और जम्मू-कश्मीर की सरकारें कभी नहीं चाहेंगी कि हमारे बच्चे शहीद हों।" बकौल चौधरी, पाकिस्तान को समझना होगा कि 3 दशक से हो रहे आतंकवाद से उसे कुछ हासिल नहीं होगा।