सीमा पर तनाव को लेकर बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को सीमा पर तनाव के चलते भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया। वर्मा को दोपहर करीब 3 बजे बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय में प्रवेश करते देखा गया। बांग्लादेश ने आरोप लगाया है कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है।

Load More