सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार, कहा- पाक की बेटी थी, अब भारत की बहू हूं
अपने पति को छोड़कर भारतीय युवक सचिन से शादी करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उसे भारत में रहने दिया जाए। उसने कहा, "मैं पाकिस्तान की बेटी थी...अब भारत की बहू हूं...मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती।" भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा है।