सीमा हैदर पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की तस्वीर आई सामने
भारत में रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पर उसके घर में घुसकर हमला करने वाले शख्स की तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने सीमा का गला दबाया और 3-4 थप्पड़ भी मारे। शख्स की पहचान गुजरात निवासी तेजस झानी के तौर पर हुई और पुलिस का कहना है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।