सैम ऑल्टमैन ने AI की टाइमलाइन को लेकर मानी गलती, कहा- बड़े बदलाव की उम्मीद थी
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने माना है कि AI के प्रभाव की रफ्तार को लेकर उनका अनुमान गलत था। उन्होंने कहा कि GPT-4 के लॉन्च के बाद उम्मीद थी कि अर्थव्यवस्था और सॉफ्टवेयर कंपनियों में बहुत ज़्यादा और तेज़ी से बदलाव आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बकौल ऑल्टमैन, नई तकनीक आने के बावजूद लोग पुराने टूल्स इस्तेमाल करते हैं।